अन्य

श्री राम बारात की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ हुई सम्पन्न। ( विधायक विनय वर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल मुख्य रूप से रहे शामिल )

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।।श्री राम बारात की शोभा यात्रा हुई सम्पन्न ( विधायक विनय वर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल मुख्य रूप से रहे शामिल ) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री राम के विवाह की शोभायात्रा ( बारात ) श्री राम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ से आज रविवार को सायं 7:00 बजे निकलकर, गड़ाकूल तिराहा से प्रेम गली, स्वर्गीय जगदीश वर्मा के घर पर - रामकलेवा ( जलपान ) बाद, गोलघर होते हुए राम जानकी मंदिर में, प्रभु राम का विवाह संपन्न हुआ l श्री राम बारात में धर्म प्रेमी बंधु शामिल रहे । श्री राम बारात का आयोजन राम जानकी मंदिर सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा किया गया है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल रहे। श्री राम बारात में सभासद अनुप कसौधन, रामसेवक गुप्ता, सभासद सतीश वर्मा, महावीर वर्मा, रिंकू वर्मा, सभासद शिवशंकर, सत्यम वर्मा, मनोज वर्मा , टिंकू वर्मा, रिषू वर्मा ,रूपेश वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, नारायण वर्मा, शिवशंकर उमर, विष्णु उमर, अशोक उमर ,राजन, सुनील, विकास, कुणाल जायसवाल सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button