अन्य

नगर के व्यापारियों ने पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक मार्ग पर ब्हयाप्त अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी महोदय से लगाई गुहार। फुटपाथ पर ठेला लगा कर करते हैं रास्ता जाम फेंकते हैं सड़ा आम : ब्यापारी हैं परेशान।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस के मौके पर नगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी डा ० राजा गणपति ० आर० को प्रस्तुत कर पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक मार्ग पर ब्याप्त अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नम्बर १२ व वार्ड नम्बर १४ से जुड़ा हुए मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र से मुख्य बाजार की तरफ साइकिल मोटर साइकिल लेकर अन्दर जाने पर ए ठेले वाले धौंस जमाते हैं और बोलने पर मार पीट गाली गलौज पर आमादा हो जाते हैं। एसे में कभी भी आपात कालीन, घटना घटने पर फायर ब्रिगेड थाना पुलिस की गाडी एवं एम्बुलेंस पुलिस सहायता केन्द्र से अन्दर नहीं जा सकती है। अधिशाषी आधिकारी को अनेकों प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन आश्वसन के अलावा आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। कभी भी कोई भी आकस्मिक धटना होने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब नगर का सीमा विस्तार हो चुका है कृप्या फुटपाथ दकानदारों को मुख्य मार्ग से हटा कर अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना आवश्यक है। व्यापारीगण पूर्व सभासद गोपी रूंगटा अशोक कुमार उमर संतोष कुमार गुप्ता अरविंद कुमार उमर नारायण वर्मा दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी विकास त्रिपाठी शिवपूजन वर्मा अरुण कुमार गुप्ता संदीप कुमार दिनेश कुमार रोशन लाल सहित वार्ड नम्बर १२ एवं वार्ड नम्बर १४ के व्यापारियों वार्ड वासियों ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक को जाने वाले मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। व्यापारियों के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने पंद्रह दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अधिशाषी अधिकारी एवं शोहरत गढ़ पुलिस को आदेश जारी कर दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button