अन्य

आज जनपद पुलिस द्वारा “Mission LiFE” (Lifestyle for Environment) अभियान के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिये साइकिल रैली का आयोजन किया

आज सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा “Mission LiFE” (Lifestyle for Environment) अभियान के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिये पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । बच्चों व बच्चियों द्वारा स्लोगन व बैनर के साथ साइकिल रैली पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर से प्रारम्भ होकर हाइडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, बांसी स्टैन्ड, विवेकानन्द तिराहा, ओवर ब्रिज, साडी तिराहा होते हुए पुलिस लाइन्स में आकर समाप्त हुआ । इस साइकिल रैली का उद्देश्य आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु व आम जन को अपने Lifestyle में परिवर्तन कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है । इस कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर, जयराम क्षेत्राधिकारी कार्यालय, भूतनाथ प्रतिसार निरीक्षक, अमरेश यादव यातायात प्रभारी, रतीश चंचल पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button