अन्य

नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा सिद्धार्थ नगर में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय दो चीनी नागरिक गिरफ्तार।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल सिद्धार्थ नगर। भारत मे अवैध तरीके से प्रवेश करते समय दो चीनी नागरिक गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया। सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के तहत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना मय टीम द्वारा आज दिनांक 26.03.2023 को SSB टीम के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान बभनी तिराहे से दो नफर चीनी नागरिक (एक महिला व एक पुरुष) को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 53/2024 धारा 14(A) विदेशी अधिनियम 1946 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः- 1. ZHOU PULIN S/O ZHOU YANMIN ADRESS- SICHUAN, CHENGDU QING YANG, QU, ZIN, XIUMINJU (अभियुक्त) । 2. YUAN, YUHAN D/O YOAN, YONG, ADRESS- CHONGGING YUBEI, LONGXI, STREET, HUAYI, ROAD , HUANGJINBAW APARTMENT BI-Z-Z (अभियुक्ता) । बरामदगी का विवरण- 1.दो अदद चीनी पासपोर्ट । 2.एक अदद नेपाल का बीजा । 3.एक अदद नेपाल का टूरिस्ट बीजा । 3.एक अदद मोबाइल आईफोन एप्पल कम्पनी । 4.एक अदद मोबाइल HONOR कम्पनी । 4.दो अदद नेपाल का सिम । 5.दो अदद चाइना का सिम । 6.दो छोटे-छोटे बैग मे भिन्न-भिन्न प्रकार के कुल 09 अदद कार्ड । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- 1.थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 2.उ0नि0 बृजेश सिंह चौकी प्रभारी ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 3.हे0का0 संतोष पाण्डेय, थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 4.का0 अभय यादव, थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 5.का0 संजय यादव, थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 6.म0का0 ज्योति यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर । 7.SI GD जोगिन्दर नाथ सरकार B66 वाहिनीं D कम्पनी SSB, ककरहवा जनपद सिद्धार्थनगर । 8.का0 GD कदम गजानन्द भाष्कर B 66 वाहिनी D कम्पनी SSB, ककरहवा जनपद सिद्धार्थनगर । 9.का0 GD अजय कुमार B66 वाहिनीं D कम्पनी SSB, ककरहवा जनपद सिद्धार्थनगर ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button