अन्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का शोहरत गढ़ में भी हुआ जोरदार स्वागत। सर्जन डॉ सरफराज अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने श्री पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बना कर सिद्धार्थ नगर का मान सम्मान बढ़ाया है।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का जनपद सिद्धार्थ नगर में जगह जगह स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। बीते देर शाम नव निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय शोहरत गढ़ विधानसभा के शुरू से समाजवादी पार्टी से जुड़े डा० अंसारी परिवार के नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नम्बर दस जामा मस्जिद के पास स्थित आवास पर मशहूर सर्जन डॉ सरफराज अंसारी फिजीसियन डा० शादाब अंसारी इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी ने फूल माला पहनाकर जोर दार स्वागत व अभिनन्दन किया है। स्वागत से गद गद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अंसारी परिवार सहित शोहरत गढ़ के लोगों को भरोसा दिलाया है कि वह हमेशा हर दुःख सु:ख में साथ खड़े दिखाई देंगे। अंसारी परिवार सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ प्रत्याशी जमील सिद्दीकी नवाब खान अल्ताफ हुसैन हाफिज एजाज अहमद सहित सैकड़ों नगर वासियों ने अपने लोकप्रिय नेता श्री पाण्डेय को माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button