देश

कांगड़ा में बड़ा हादसा, 52 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; 21 लोग घायल

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इस वक्त बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कांगड़ा सुरंग के पास 52 श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज आरपीजीएमसी टांडा में किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं बस को मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया की घटना के बारे में आगे की जांच की जा रही है। मौके पर स्थिति सामान्य है।

कांगड़ा सुरंग के पास हुआ हादसा

बता दें कि ये हादसा कांगड़ा सुरंग के पास हुआ है। दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी बस सभी लोगों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लोग जान बचाने की गुहार लगाने लगे। आस पास मौजूद लोगों ने मौके पर जाकर लोगों को बाहर निकाला है। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। बस में सवार श्रद्धालुओं को किसी तरह से बाहर निकाला गया है।

एसपी ने दी घटना की जानकारी

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बस में कुल 52 लोग सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने कहा कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आरपीजीएमसी टांडा में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है। किसी को भी गंभीर रूप से चोट नहीं लगी है। उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के लिए बस को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं घटना किस वजह से हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button