देश

मोदी की सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं, रुझान उसका परिणाम है: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भाजपा को अधिक सीट मिलने से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम है।

उन्होंने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने (मोदी) जो सभाएं कीं, जनता से अपील की, वे जनता के दिल को छू गईं। उसी की वजह से यह परिणाम एवं रुझान आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन की सरकार। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां क्रियान्वित किया और यहां (मध्यप्रदेश) जो योजनाएं बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वे भी जनता के दिल को छू गये।’’

चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली। मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 155 सीट पर, कांग्रेस 68 सीट पर आगे है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button