कुशीनगर
दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा ,केंद्र व्यवस्थापक ने किया पुलिस के हवाले
Computer Jagat 24
Follow on X
February 17, 2023

कुशीनगर
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कालेज में एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे आरोपित को पकड़ कर विद्यालय प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
उक्त परीक्षा केंद्र केंद्र व्यवस्थापक डा. सुनील कुमार तिवारी ने तुर्कपट्टी पुलिस को इस आशय की तहरीर सौंपी कि गुरुवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा थी। माँ दुर्गा नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौनी बुजुर्ग कौआपट्टी के छात्र यहां परीक्षा दे रहे हैं। कक्ष निरीक्षक को उक्त केंद्र के कमरा नं. 13 में अनुक्रमांक 1233117146 के परीक्षार्थी पर शक हुआ तो विधिवत जांच की गई। परीक्षार्थी मुहम्मद हसीमुद्दीन अंसारी के स्थान पर सेवरही के धर्मपुर पर्वत निवासी किशोर विनय यादव परीक्षा देते पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी व परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Computer Jagat 24
Follow on X
February 17, 2023



