विदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा है निशाना, अमेरिकी सांसद बोले ‘स्वीकार नहीं हिंसा’

Bangladesh Attack on Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं लगातार निशाना बनाया जा रहा। हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और बांग्लादेश में फैली अशांति पर चिंता जताई है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से मानवाधिकारों को बनाए रखने, कानूनी सुरक्षा की गारंटी देने और हिंदुओं समेत सभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा खत्म करने की बात कही है।

‘हिंसा स्वीकार नहीं’

राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य के खिलाफ जारी हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। मैं बांग्लादेश सरकार से शांतिपूर्वक तनाव कम करने के लिए निर्णायक कदम उठाने का आग्रह करता हूं।’’

‘हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करे सरकार’

अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन ने भी हाल ही में कहा था कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह दायित्व है कि वह हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करे और हाल में हुए हमलों तथा उत्पीड़न के कारण हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरोध प्रदर्शनों का सार्थक रूप से समाधान करे। उन्होंने कहा था कि प्रशासन को हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को खत्म करने में भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

 Bangladesh Hindu

‘मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए’

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल का भी बयान सामने आया था। पटेल ने कहा था, ‘‘हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए। सरकारों को कानून के शासन का सम्मान करने की आवश्यकता है, उन्हें आधारभूत मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button