विदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे भारतीय मूल के अमेरिकी, तैयार है प्लान

वाशिंगटन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में भारतीय मूल के कई अमेरिकी अगले दो दिनों में अमेरिका की राजधानी और शिकागो में शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी आयोजकों ने दी है। ‘जेनोसाइड ऑफ हिंदूज इन बांग्लादेश’ (बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार) के विरोध में मार्च का आयोजन हिंदू एक्शन द्वारा सोमवार, नौ दिसंबर को व्हाइट हाउस के पास किया जा रहा है, जबकि ‘स्टॉप द जेनोसाइड: सेव हिंदू लाइव्स इन बांग्लादेश’ (नरसंहार रोकें: बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन बचाएं) का आयोजन रविवार, आठ दिसंबर को शिकागो में समुदाय के प्रतिष्ठित नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

‘नरसंहार मानवता के खिलाफ अपराध’

पिछले कई महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अपराध का दस्तावेजीकरण करने के लिए भारतीय मूल के अमेरिकियों द्वारा गठित ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडॉटस्टॉपहिंदूजेनोसाइड’ ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में स्थिति सिर्फ एक क्षेत्रीय संकट नहीं है, यह वैश्विक निहितार्थों के साथ एक मानवीय आपदा है। नरसंहार मानवता के खिलाफ अपराध है। हस्तक्षेप करना, सुरक्षा करना और आगे के अत्याचारों को रोकना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है।’’ इसने कहा कि हाल के दिनों में हिंदुओं के खिलाफ क्रूरता चौंकाने वाले स्तर तक बढ़ गई है।

बाइडेन-हैरिस से की गई अपील

‘हिंदू एक्शन’ के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने अमेरिका के निवर्तमान बाइडेन-हैरिस प्रशासन से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कट्टरपंथी इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हिंसा को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव उपाय करने का आह्वान किया। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से 50 से अधिक जिलों में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर 200 से अधिक हमले हुए हैं। (भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button