विदेश

चीन के राष्ट्रपति ने साइबर युद्ध के लिए सेना की नयी इकाई की स्थापना की

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को जनवादी मुक्ति सेना (पीएलए) की एक नई शाखा सूचना सहायता बल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह एक रणनीतिक शाखा और दुनिया की सबसे बड़ी सेना का एक प्रमुख स्तंभ होगा।

चिनफिंग सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अध्यक्ष होने के अलावा चीनी सेना के समग्र उच्च कमान, केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के भी प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि सूचना सहायता बल (आईएसएफ) की स्थापना की जा रही है जो एक मजबूत सेना के निर्माण की समग्र आवश्यकता के आलोक में सीपीसी और सीएमसी द्वारा लिया गया एक बड़ा निर्णय है।

सूचना सहायता बल (आईएसएफ) को पीएलए के रणनीतिक समर्थन बल (एसएसएफ) का संशोधित संस्करण माना जा रहा है जिसे 2015 में अंतरिक्ष, साइबर, राजनीतिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से निपटने के लिए स्थापित किया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button