विदेश
केन्या के गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत


Kenya के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के हॉस्टल में लगी आग में कम से कम 16 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 79 अन्य घायल बताई जा रही हैं।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, आग देर रात हॉस्टल परिसर में फैली, जिससे कई छात्राएं अंदर फंस गईं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।