विदेश

राजनाथ ने की बोइंग और रेथियॉन के अधिकारियों से मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी विमानन क्षेत्र एवं रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों बोइंग और रेथियॉन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की ओर निरंतर अग्रसर भारत की नीतिगत पहलों का लाभ उठाने को कहा। सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को वाशिंगटन में भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए रविवार को अमेरिकी राजधानी पहुंचे। यह अमेरिका के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल में पहली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता है।

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद अमेरिकी विमानन क्षेत्र एवं रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों बोइंग और रेथियॉन के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कंपनियों से ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की ओर लगातार अग्रसर भारत में नीतिगत पहलों का लाभ उठाने का आह्वान किया।’ अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ¨ब्लकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन सोमवार को ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक में जयशंकर और सिंह की मेजबानी करेंगे।

यह ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता यूक्रेन संकट के साये में आयोजित हो रही है और यह दोनों सरकारों द्वारा इस द्विपक्षीय संबंध को दिये जाने वाले महत्व को प्रति¨बबित करती है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को व्हाइट हाउस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल बैठक करेंगे और ऐसा करके उन्होंने ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के स्तर को बढ़ाने का संकेत दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘टू प्लस टू वार्ता अहम क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों और आपसी हित एवं चिंता के मामलों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का भी अवसर मुहैया कराएगी।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button