विदेश

और मजबूत होगी भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी

  • दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर चर्चा

पेरिस। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी और मबजूत की जाएगी। पेरिस में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में परस्पर हित के कई मुद्दों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। अगले माह सितंबर में फ्रांस और उसके बाद दिसंबर में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का दायित्व संभालना है। उससे पहले पेरिस में भारत और फ्रांस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने व्यापक विचार विमर्श किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के संयुक्त सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस के यूरोप और विदेशी मामलों के मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संगठन के निदेशक फेबियन पेनोन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना और परस्पर हित के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। कहा गया कि दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

आगामी सितंबर और दिसंबर में फ्रांस और भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता किये जाने को लेकर भी दोनों देशों के नेताओं व अधिकारियों ने एक दूसरे को जानकारी दी। उन्होंने अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के दौरान सप्ताहभर चलने वाली उच्चस्तरीय गतिविधियों पर गहन विचार विमर्श किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button