अन्य

नगर वासियों को मूल भूत सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए विधायक विनय वर्मा ने की नगर विकास मंत्री ए० के० शर्मा से मुलाकात। नगर वासियों ने अदा किया विधायक का शुक्रिया।।

कार्यालय - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार जनता का दुःख दर्द बांटने की कोशिश करते आ रहे हैं। श्री विनय वर्मा हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैय्या कराई जा सके। इस का एक उदाहरण ए भी है कि आज विधायक विनय वर्मा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर एक पत्र प्रेषित किया है। जिसमें शोहरतगढ़ नगर वासियों को मूल भूत सुविधाएं मुहैय्या कराने की मांग की गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री ने प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। जिसके लिए नगर वासियों ने विधायक विनय वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button