अन्य

शिव पति पीजी कॉलेज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्व विद्यालय के कुलपति ने किया पुरस्कृत। चेयरमैन उमा अग्रवाल रवि अग्रवाल प्राचार्य अरविंद सिंह रोहिणी त्रिपाठी ने की खेलकूद प्रतियोगिता समारोह की मेजबानी।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़ । वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा समारोह के समापन दिवस का उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ, सफलतापूर्वक निर्विवाद खेलकूद पश्चात अपराह्न दो बजे माननीय कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के आगमन पर गार्ड आफ आनर, सलामी एवं स्वागत की विभिन्न विधियों माल्यार्पण, बुके, अंगवस्त्रम प्रदान करने के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम दितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं अपनी शुभकामनाएं दी इसी क्रम में स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है के सूत्र वाक्य से प्रतिभागियों में संचेतना का संचार किया। इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने उदबोधन में प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार सिंह नें सभी के प्रति आभार प्रकट किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित शिवपति पीजी कॉलेज के डॉ धर्मेंद्र सिंह, कु० रोहिणी त्रिपाठी, निकिता त्रिपाठी, इंद्रजीत वर्मा, ज्योति सिंह राम मिलन त्रिपाठी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button