दिल्लीदेशपंजाबराजनीतिराज्य

आज गुजरात दौरे पर होंगें पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो शोरो से लगी हुई है। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाएंगे।

खबर है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल गुजरात के लिए लोकसभा कैंपेन लॉन्च करेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतन मान भी गुजरात जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आप ने पंजाब में अपने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में 5 मंत्री शामिल हैं।

पार्टी की तरफ से अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आप ने अभी गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर से उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 8 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अभियान शुरू किया था।

पार्टी ने इसके लिए ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ स्लोगन जारी किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और चारों उम्मीदवार मौजूद रहे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button