देशराजनीतिराज्यहरियाणा

कांग्रेस में हुड्डा व एस आर के ग्रुपों के जूतों में दाल बंटने का तमाशा दुनिया देख रही है: सुदेश कटारिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया क्वार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस में हुड्डा व एस आर के ग्रुपों के जूतों में दाल बंटने का तमाशा दुनिया देख रही है।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष अपने गृह क्षेत्र रोहतक में इस बार भी शिकस्त खाएंगे। इसलिए वह डर कर खुद नही लड़ रहे। उनके पुत्र दीपेंद्र को भी वह लड़वाना नही चाह रहे।

चर्चा है कि अपनी धर्मपत्नी आशा हुड्डा को लड़वाना चाहते हैं। रोहतक से हुड्डा परिवार में से कोई लड़े, जो भी लड़ेगा मुहँ की खायेगा।
कटारिया ने कहा कि हुड्डा व एस आर के गुट एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त हैं।

जबकि भाजपा ने दस की दस लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार कर युद्धस्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के उम्मीदवार बूथ से बूथ हर वोटर तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।

कटारिया ने कहा कि देश मे भाजपा पी एम मोदी के करिश्माई नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीटें जीत कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के शाशन काल मे तीव्र गति से विकास बिना भेदभाव के हुए।

हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा सीटें मोदी जी की झोली में डाल मनोहरलाल जैसे उदारवादी मुख्यमंत्री देने के लिए कृतघ्यता जाहिर करेगी।

कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र में हरियाणा के अंदर व देश मे विपक्षी दल नाकारत्मक भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा में क्रांति व जनसुविधायों के प्रतीक पोर्टल उनको भाते नही हैं।

गलती से सत्ता में आने की गुमराह करने वाली बातें करके पोर्टल बन्द करने के दावे करते नही थकते, ऐसे लोगों को जनता खुद ब खुद बाहिर का रास्ता दिखा इनकी बोलती बंद कर देगी।

कटारिया ने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई की कहावत कांग्रेस व आप के गठबंधनों से साबित हो चुकी है। भ्रष्टाचार के आरोपों में जहां कांग्रेस के दिग्गज फंसे हुए हैं, वहीं आप के दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कई नेता जेलों में है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button