उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील

लखनऊ, 6 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है।

समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है धनतेरस
मुख्यमंत्री ने लिखा कि धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है।

शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य को भी सराहा
मुख्यमंत्री ने लिखा कि भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के ₹84 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है। लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं।

‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं प्रदेशवासी
मुख्यमंत्री ने अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए इस धनतेरस ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है। आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

नियुक्ति पत्र पाने वालों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को धनतेरस के अवसर पर लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button