अन्य

पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफतार चोरी के आभूषण ३२सौ रूपए व चार मोबाइल बरामद।

सिद्धार्थ नगर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश : सराहनीय।

पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफतार चोरी का आभूषण नगद रूपए व चार मोबाइल बरामद।

नबी हुसैन

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल – थाना त्रिलोक पूर – सिद्धार्थ नगर ।

थाना त्रिलोकपुर/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र त्रिलोकपुर में हुयी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी का आभूषण सहित ₹3200/- नकद व चार मोबाइल बरामद ।

 

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सूर्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2023 धारा 457/380 भादवि0 से संबंधित वांछित/प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तगण को बहद ग्राम सोहना चौराहा के पास पुलिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित चोरी का आभूषण सहित ₹3200/- वह चार मोबाइल बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

सूर्य प्रकाश उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र कैलाशनाथ पाण्डेय निवासी फूलपुर लाला थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर । धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र लाल बहादुर कश्यप निवासी फूलपुर लाला थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

अनिल वरुण पुत्र रामकुमार वरुण निवासी फूलपुर लाला थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

01. सूर्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

02. उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम ।

03. उपनिरीक्षक अजय सिंह थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

04. उपनिरीक्षक भीम सिंह थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

04. आरक्षी जयहिन्द राजभर, अरविन्द कुमार थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

05. आरक्षी अनुराग तिवारी, कुनाल सिंह थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button