अन्य

चेयरमैन उमा अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत शोहरतगढ़ में धूम धाम से मनाया गया देश के आजादी का जश्न। बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा एवं बतौर विशिष्ट अतिथि ईओ नवीन कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ सभासद गण सहित हजारों नगर वासी रहे शामिल। रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर।

मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत मनाया गया आजादी का पर्व, शोहरतगढ़ नगर पंचायत में कार्यक्रमो की रही धूम। शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर चेयरमैन उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में नवीन कुमार सिंह‌ अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बोर्ड सभासदों और कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या-13, मुहल्ला- वेणी माधव नगर में स्थित प्राचीन पोखरे पर मुख्य अतिथि मा० विधायक विनय वर्मा जी के उपस्थिति में शिलापट की स्थापना,पंच-प्रण की शपथ, वसुधा वंदन अन्तर्गत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वन्दन अन्तर्गत शहीद बुधई राम जी के परिजन अवतारी देवी एवं शहीद शीतल प्रसाद के परिजन सावित्री त्रिपाठी को अंग वस्त्र, माला और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। जिसके उपरान्त ध्वजारोहण किया गया साथ ही कस्बा स्थित भारत माता चौक पर माल्यार्पण व शहीद बुधई स्मारक स्थल पर बैंड के साथ ध्वजारोहण,राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात नगर पंचायत शोहरतगढ़ पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान सुधांशु बोरा, राम मिलन त्रिपाठी सभासद वकील खान, बाबूजी अन्सारी, शिवशंकर अग्रहरी, दिनेश कुमार, सतीश चंद वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सोनू महतो, राजू बाबा, लखन गुप्ता, दानिश खान, लिपिक राजेश त्रिपाठी, कमलेश कुमार गुप्ता, बीडी गुप्ता,महेश कसौधन, हैदर अली, सूरज निगम, अंकित, मुकेश,मनोज आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button