अन्य

सिद्धार्थ नगर जनपद में धूम धाम से मनाया गया जश्न – ए- ईद – मीलादुन्नबी ( शोहरतगढ़ में विवाद होने के चलते पूरा नहीं हो सका जुलूस – मुसलमानों ने शोहरतगढ़ पुलिस एवं चेयरमैन पर लगाया भेद-भाव करने का आरोप। शोहरतगढ़ में देर रात धूम – धाम से श्री गणेश की प्रतिमाएं की गई विसर्जित।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता -सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ नगर जनपद में धूम धाम से मनाया गया जश्न - ए- ईद - मीलादुन्नबी ( शोहरतगढ़ में विवाद होने के चलते पूरा नहीं हो सका जुलूस - मुसलमानों ने वापस लिया जुलूस ) शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर आज बारह रबीउल अव्वल के मौके पर पूरे जनपद सिद्धार्थ नगर में बड़े धूम-धाम से जश्न ए ईद मीलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, जो शाम होते होते समाप्त हो गया है। जुलूस से पहले बीते रात मस्ज़िदों में मजलिसों का एहतमाम किया गया। जिसमें शायरों आलिमों ने अल्लाह पाक के रसूल की शान बयान किया। इस दौरान जहां रात की मजलिसों में जगह जगह बड़ी तादाद में मुसलमानो ने शिरकत किया तो वहीं जुलूसों में भी हजारों की तादाद में मुसलमान शामिल रहे। बीते रात शोहरतगढ़ में भी रात में मुहल्लों को मस्जिदो को सजाया गया। मदरसा नूरुललतीफ में मजलिस आयोजित किया गया। आज सुब्ह साढ़े नौ बजे जुलूस शान व शौकत के साथ जामा मस्जिद से निकाला गया जो पारम्परिक रूप से निर्धारित मार्गों से चल रहा था। लेकिन संचालक सदर ए आला अलताफ हुसैन के बीमार होने के चलते कुछ आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते जुलूस को आधे रास्ते में ही मुसलमानों ने स्वत: समाप्त कर लिया है। हालांकि प्रशासन ने बहुत कोशिश की लेकिन जुलूस को सकुशल संपन्न नहीं करा पाए। मुसलमानों के एक मात्र अगुवा अलताफ हुसैन ही है बगैर उनके जुलूस सम्पन्न नहीं कराया जा सकता है। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया है कि जुलूस में शामिल लोगों ने स्वत: ही जुलूस समाप्त कर लिया है। प्रशासन जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए डेढ़ बजे दोपहर तक मुस्तैद रहा। सुरक्षा ब्यवस्था में सीओ गर्वित सिंह एसएचओ पंकज पांडेय सहित पुलिस बल तैनात रहा। वर्ष में एक बार पड़ने वाले पवित्र पर्व ईद ए मीलादुन्नबी का जुलूस खराब करने से मुसलमान काफी आहत हैं। सदर अलताफ हुसैन नाजिम नवाब खान इन्सान अली गैजू उस्ताद मुश्ताक नेता सहित मुसलमानों ने शोहरतगढ़ पुलिस एवं चेयरमैन पर मुसलमानों के साथ भेद-भाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि शोहरतगढ़ पुलिस त्योहार पर मुसलमानों को डरवाने दबाने का काम कर रही है, वहीं चेयरमैन मुस्लिम त्योहार पर रास्ते की न तो साफ सफाई कराते हैं न ही चूना कारी। जिसे लेकर मुसलमानों में मायूसी देखी जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button