अन्य

ईओ नवीन कुमार सिंह ने की नगर वासियों से अपील – साफ सफाई के लिए सहयोग देते हुए करें श्रम दान। रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।

विशेष श्रमदान अभियान को लेकर ईओ नवीन कुमार सिंह ने बोर्ड के सदस्यों को दिलाई शपथ ( ईओ नवीन कुमार सिंह ने की नगर वासियों से अपील - साफ सफाई के लिए सहयोग देते हुए करें श्रम दान ) शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ ईओ नवीन कुमार सिंह ने नगर पंचायत बोर्ड के सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई है। ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'कचरा मुक्त भारत' की परिकल्पना को साकार रूप देने के क्रम में बोर्ड के अध्यक्ष व सभासदों की उपस्थिति में आगामी 01 अक्टूबर को प्रत्येक नगरवासी 01 घंटे के स्वच्छता श्रमदान में सहभागिता करेंगे। यह सामूहिक प्रयास राष्ट्रपिता बापू की जयंती की पूर्व संध्या पर 'स्वच्छांजलि' होगी। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि सभी नगरवासी अपने आस-पास के परिवेश में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए श्रमदान अवश्य करे। विदित हो 01 अक्टूबर को 01 घंटे के स्वच्छता श्रमदान के लिए सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभासद निर्मला देवी, मनोज कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजू मोदनवाल, शिवशंकर अग्रहरी, मीरा देवी, दिनेश कुमार, सरोज कन्नौजिया, अनूप कसौधन, अशरफ अंसारी, सुमन गौड़, सतीश चंद्र वर्मा, शिव प्रकाश, संध्या देवी समेत नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार गुप्ता, बीडी कसौधन, मलखान, अक्षय कसौधन, सूरज निगम आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button