अन्य

अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल ने की अपील – नगर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में नगर पालिका परिषद प्रशासन का सहयोग करें नगर वासी।

श्री राम सोनी - प्रभारी - ख्वाजा एक्सप्रेस- सिद्धार्थ नगर। नगर पालिका परिषद बांसी को स्वच्छ - स्वस्थ बनाने में नगर वासी करें सहयोग : विंध्याचल (अधिशाषी अधिकारी) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर पूरे देश में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में सिद्धार्थ नगर जनपद के नगर पालिका परिषद बांसी में आयोजित माह भर तक चलने वाले माघ मेला की कमान संभालें हुए अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि नगर पालिका परिषद बांसी आपका है,इसे स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन का पूरा अमला 24 घंटे लगा हुआ है। एसे में नगर को स्वच्छ - सुंदर व स्वस्थ बनाने में सहयोग की अपेक्षा सम्मानित नगर वासियों से की जाती है। अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जो भारत को स्वच्छ- स्वस्थ बनाने का सपना है उसे साकार करने के लिए बांसी नगर पालिका परिषद प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है, जैसा कि देखा जा सकता है। जिसे लेकर बांसी नगर पालिका परिषद प्रशासन की सराहना की जा रही है। लाखों की भीड़ वाले इस मेला में अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। जिसका श्रेय अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल की उच्च स्तरीय सोच सूझ - बूझ एवं कर्तव्य निष्ठा को दिया जा रहा है। इस मौके पर सुरक्षा ब्यवस्था में मेला प्रभारी पवन कुमार, गणेश सिंह, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, सर्वेश कुमार,दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button