अन्य

जुलूस ए मुहम्मदी सल्लल्लाह अलैहे वसल्लम 28 सितम्बर को शान व शौकत से निकाला जाएगा (हुजूर की आमद मुबारक हो)।

जुलूस ए मुहम्मदी सल्लल्लाह अलैहे वसल्लम 28 सितम्बर को शान व शौकत से निकाला जाएगा (हुजूर की आमद मुबारक हो)। रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। अल्लाह पाक के प्यारे रसूल मुसलमानों के नबी हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाह अलैहे वसल्लम के योम ए पैदाइश के मौके पर 12 रबीउल अव्वल के दिन 28 सितम्बर को जुलूस ए मुहम्मदी सल्लल्लाह अलैहे वसल्लम जामा मस्जिद शोहरतगढ़ से सुब्ह 8 बजे निकाला जाएगा, जो दोपहर 1 बजे तक वापस जामा मस्जिद पहुंच कर खत्म कर दिया जाएगा। ए जानकारी जामा मस्जिद शोहरतगढ़ के सदर ए आला अलताफ हुसैन ने दी है। सदर ए आला अलताफ हुसैन ने मुसलमानों से अपील की है कि जहां-जहां गेट बनता था सिर्फ वहीं गेट बनाए और अमन का पैगाम देते हुए जुलूस में शामिल रहें। श्री अलताफ हुसैन ने अपने लिए दुआ की दरख्वास्त करते हुए बताया है कि वह अस्वस्थ होने के बावजूद जुलूस में शामिल रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button