उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में PRD जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने PRD स्वयंसेवकों के लिए ड्यूटी भत्ते और स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े दो अहम फैसले किए हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब PRD जवानों को प्रतिदिन ₹600 ड्यूटी भत्ता मिलेगा, जो पहले ₹500 था। सरकार के अनुसार इस फैसले से 27,794 सक्रिय PRD स्वयंसेवकों को लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके माध्यम से पात्र PRD स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) के माध्यम से किया जाएगा।

ड्यूटी भत्ते में ₹100 प्रतिदिन की बढ़ोतरी से 30 दिन ड्यूटी करने वाले स्वयंसेवक को पहले की तुलना में ₹3,000 अधिक मिलेंगे। सरकार पर इस वृद्धि से सालाना करीब ₹101.44 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है।

कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ सेवा अवधि के दौरान पात्र स्वयंसेवकों और उनके आश्रितों को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए एक वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन महीने की ड्यूटी की शर्त भी रखी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button