कुशीनगर

बकरी चराने के विवाद में मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर

कुशीनगर।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार गाव में शुक्रवार के दिन शाम चार बजे  बकरी चराने के बिबाद में  अपने ही गाव के एक ब्यक्ति को बकरी चराने पर उसके घर जाकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दिया उक्त घटना में एक ब्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया तथा घायल को अस्पताल पहुचाया इस दौरान पूरे गाव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाव करमैनी में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब करमैनी बाजार निवासी जियाउल उर्फ टीपू पुत्र जमीदार अली ने बकरी चराने के विवाद में अपने ही गाव के मोहम्मद आरिफ को दरवाजे पर जाकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दिया उक्त घटना में आरिफ उम्र (25) बुरी तरीके से घायल हो गया।घर वालो की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके से असलहा सहित आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया। गोली चलने की सूचना क्षेत्र में फैल गयी तथा गाव में भारी पुलिसबल पहुच गया।घटनास्थल पर सी ओ तमकुही जितेंद्र सिंह कालरा ने गाव में पहुच कर घटना की जानकारी लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीन राउंड फायर किया।इस संबंध में पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गोली चलने की घटना में घायल का इलाज चल रहा है तथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
Previous page 1 2
Google News

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

ये भी पढ़ें
Close
Back to top button