उत्तर प्रदेश
UP Weather Today: लखनऊ में बारिश, पूर्वी यूपी में गरज-चमक का अलर्ट


लखनऊ में गुरुवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी। मानसून की विदाई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी यूपी में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून की वापसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर आगे बढ़ेगी और 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश से वर्षा का दौर थमने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।