विदेश

PM Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई, भारत-इटली संबंधों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मेलोनी ने अपने संदेश में पीएम मोदी को “my friend Narendra Modi” कहते हुए स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की।

मेलोनी ने अपने संदेश में भारत और इटली के बीच संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने गहरे दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करते हुए सहयोग और समृद्धि के भविष्य की दिशा में साथ काम कर रहे हैं।

भारत और इटली के रिश्तों में इस साल महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मई 2026 में पीएम मोदी और मेलोनी की रोम में मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने Strategic Partnership को Special Strategic Partnership के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया था। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान-तकनीक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

इससे पहले 4 सितंबर 2026 को पीएम मोदी ने भी मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी थी और भारत-इटली Special Strategic Partnership को मजबूत करने में उनके योगदान का उल्लेख किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button