उत्तर प्रदेशकुशीनगरबड़ी खबर

सेवा सप्ताह के चौथे दिन नपाध्यक्ष ने नगर में चलाया वृहद सफाई अभियान 

पडरौना, कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के चौथे दिन वृहद सफाई अभियान कार्यक्रम की शुरुआत आज सूर्योदय के साथ ही नगर के साहबगंज उत्तरी, कानू टोला स्थित हट्ठी माता मंदिर से हो गयी। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में निकली सफाई टोली ने बावली रेलवे क्रासिंग स्थित मंदिर परिसर के बाद मुख्य मार्ग होते हुए, दुर्गा मंदिर परिसर पहुँचे।

वहाँ जमी घाँस खरपतवार आदि की सफाई के बाद सफाई टोली के साथ नपाध्यक्ष श्री जायसवाल मानस कॉलोनी स्थित बुढ़िया माता मंदिर की सफाई के बाद वहाँ नवनिर्मित छठ घाट तथा वहाँ स्थित सरोवर की सफाई में जुट गए। इसके अलावा सफाई निरीक्षक के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलता रहा। अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी के मिशन स्वच्छ भारत को हर नगर इकाई में धरातल पर उतारने के लिए जमीन पर उतरकर काम करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बताते हुए उन्होंने कहा की उनके नेतृत्व में आज भारत शिक्षा, चिकित्सा, सांस्कृतिक विकास, अर्थव्यवस्था, तकनीक, नवाचार, पर्यटन, पर्यावरण, रक्षा, खेल, मूलभूत ढांचे के विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहे भारत के वर्तमान काल को उन्होंने भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग बताया साथ ही आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए जानकारी साझा की।

सेवा पखवाड़ा का जिक्र करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर तक लगातार नपा मोदी जी के सम्मान में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, सफाई नायक अरुण सिंह, अनिल कुमार, महेश प्रसाद, रियाजुद्दीन, भरत कानोडिया, शम्भु चौरसिया, सतीश साह, भाष्कर शर्मा, राज कश्यप, घनश्याम प्रजापति, अभय मारोदिया, आयुष जायसवाल के अलावा नपा के सफाई सेवकों की पूरी टोली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button