उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन 2022: लखनऊ पूर्वी से ”आप” ने आलोक सिंह को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उप्र विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। आप ने आलोक सिंह को लखनऊ पूर्वी से अपना संभावित प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही 10 और लोगों के नाम की घोषणा कर दी है। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर दी। इससे पहले पार्टी 200 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर चुकी है। इसबार कई ब्राह्मण चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वह अपने क्षेत्रों में पार्टी के अभियान की कमान संभाल उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी की रीति नीति के मुताबिक जो विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराएंगे, तो पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में अपने टिकट पर उतारेगी।

इनके नाम पर लगी मुहर

जारी सूची में आगरा दक्षिण सीट से रमजान अब्बास, शामली की थानाभवन सीट से अरविंद देशवाल, जौनपुर की बदलापुर सीट से राहुल शर्मा, वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव, रामपुर की चमरौआ सीट से जुल्फिकार अली, संभल की चंदौसी सीट से सचिन कुमार, गौतम बुद्ध नगर की दादरी सीट से संजय चेची, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह और सुल्तानपुर से धर्मेश मिश्रा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button