उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में मनाया गया बाल दिवस

गोमतीनगर (लखनऊ): केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में बाल दिवस का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ सीबीसी वर्मा ने पंडित नेहरू के कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आव्हान किया। विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुणेश वैश्य ने समारोह के आयोजन में सम्मिलित सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों का धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रीति तिवारी, अवधेश तिवारी, अर्चना वर्मा, रचना दुबे, कल्पना श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button