उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

लापता मेडिकल स्टोर संचालक का दूसरे दिन मिला शव

नैनी/ प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के आंधी गांव के पास करछना निवासी मेडिकल स्टोर संचालक का शव बुधवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी पवन भारतीय 38 पुत्र संगम लाल क्षेत्र के कटका बाजार में बीते 15 वर्षों से मेडिकल स्टोर चलाता था। मंगलवार सुबह रोज की तरह भोजन करने के बाद घर से दुकान जाने के लिए निकला। लेकिन वह देर रात तक वापस नही लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो मोबाइल पर संपर्क करने लगे। मोबाइल पर बात करने वाला अपने आपको संजय बता रहा था। बताया की थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे।

बुधवार सुबह घर वालों को जानकारी हुई कि पवन का शव मेजा क्षेत्र के आंधी गांव के पास खेत में मिला है। इससे घर में कोहराम मच गया। पत्नी गायत्री गश खाकर गिर पड़ी। मृतक के परिजनों हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी मेजा ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पवन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन बेटी अंजली, अनामिका, अंकिता व एक बेटा सूर्यकांत हैं।

Related Articles

Back to top button