उत्तर प्रदेशलखनऊ

दीनदयाल जयंती पर चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों का सम्मान

लखनऊ। उप्र सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

संजय गांधी पीजीआई कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण से ही देश का विकास सम्भव है। इसी विचारधारा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। एकात्म मानववाद, एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय के प्रणेता और महान राष्ट्रवादी पं.दीन दयाल उपाध्याय को आज पूरा देश याद कर रहा है।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों में रेखा रानी शुक्ला, सुभाषनी देवी, गुड्डी देवी और काजल सिंह रहीं। कर्मठ कर्मचारी के रूप में जल शक्ति मंत्री ने जूनियर इंजीनियर मो. यूनुस को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, विभाग के प्रमुख सचिव परियोजना अनिल कुमार, मुख्य अभियंता शारदा सहायक एके सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button