उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया : गोपाष्टमी पर हुआ गौमाता का पूजन

औरैया। विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी द्वारा गुरुवार को पोरवाल धर्मशाला, औरैया में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता पर गंगाजल छिड़ककर अंग वस्त्रों के साथ गुड़, फल, मिष्ठान व चने की दाल खिलाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व देश भर में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को धूमधाम से मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। शाखा की प्रभारी बबिता ने बताया कि प्राचीन कथानुसार आज के दिन माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था। भगवान श्री कृष्ण ने आज से ही गौचरण लीला प्रारंभ की थी, तभी से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई जाने लगी। गौ पूजन से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं तथा गौ पूजन करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

जबकि गोपाष्टमी के दिन जो भी व्यक्ति गाय के नीचे से निकलता है उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है। आज के दिन दान का भी विशेष महत्व व मान्यता है। इस दिन ग्वालों को दान करने से घर में शांति व सुख समृद्धि आती है। गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, उमा गहोई, सुमन पोरवाल, ममता विश्नोई, रिंकी शुक्ला, शशि गुप्ता, प्रतिभा सोनी, विमलेश द्विवेदी, शकुंतला मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button