अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी: 70 सालों पर भारी 07 साल

प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर व केन्द्रीय मन्त्री अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की प्रेरणा से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए आज रविवार को भाजपा किसान मोर्चा की गौरीगंज में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली रणंजय इंटर कालेज मैदान से चलकर गौरीगंज स्थित सुल्तानपुर रोड से होते हुए अमेठी रोड से वापस रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंची। जहां लोगों ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि सुरेश मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में किसान और नौजवान दोनों खुशहाल है।उन्होंने कहा योगी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड का ऋण माफ किया। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का 90% भुगतान किया है। ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। फसलों को एमएसपी पर खरीदे जाने से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है ।

विपक्षी सरकारों ने किसानों के लिए जो 70 सालों में नहीं किया वह भाजपा की सरकारों ने 7 सालों में कर दिखाया। भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी व समर्पित रहने वाली पार्टी है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 रुपये सालाना दिये जा रहे है। किसानों की आय दोगुनी करने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए और एक भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश पासी अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह पूर्व विधायक गौरीगंज चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा प्रदीप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय किशोर तिवारी, प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी व किसान मोर्चा के पदाधिकारी सिद्धार्थ पासी नीरज सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सोनू सिंह, रणवीर सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, पवन शुक्ला, राजू मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, दिनेश त्रिपाठी, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button