अयोध्याउत्तर प्रदेश

संस्कारों को सीखने की कोशिश कर रहा है विपक्ष : महेन्द्र नाथ पांडेय

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। विपक्ष पर हमलावर होते हुए बोले, विपक्ष संस्कारों को सीखने की कोशिश कर रहा है, जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वह संस्कार सिख रहे हैं। पूजा अर्चन किसी दल का नही संपूर्ण भारतवासियों का है। यह संस्कार विश्व के अन्य देश ग्रहण करें यही भारत के ऋषि मुनियों की और शंकराचार्य के प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धा सुमन है।

उन्होंने कहा कि आज सब प्रकार से देश की खुशहाली, भारत के लोगों की सुख समृध्दि आरोग्य मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान किया है। शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया है। इसका भाव लोक कल्याण था। लोक कल्याण के भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है। उसी के लिए या भव्य कार्यक्रम आयोजित है। जो भारत को सक्षम राष्ट्र की भलाई के लिए स्थापित करेंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बोले कि सभी प्रयास विपक्ष कर ले। मोदी युग योगी सरकार के लोक कल्याण की कानून व्यवस्था की विकास को जनता देख रही है। जनता को मालूम है कि जिस तरह लूट खसोट ये लोग कर चुके हैं। भूल के अपना समर्थन नहीं करेगी। जनता जानती है कि वहीं जंगल राज फिर आ जायेगा। भारत के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button