उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : अधिवेशन में महासंघ ने उठाई मांग, 4800 रूपये हो जूनियर इंजीनियर का ग्रेड पे

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बहराइच। कल्पीपारा स्थित कमेटी हाल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की द्वि वार्षिक अधिवेशन हुई। जिसमें सभी ने सरकार से ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इंजीनियर हंसराज को अध्यक्ष और विमलेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया।
शहर के कल्पीपारा स्थित कमेटी हाल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की द्वि वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के इंजीनियर विष्णु प्रसाद तिवारी और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष वीएन उपाध्याय रहे। अधिवेशन में सभी ने सरकार से इंजीनियर के ग्रेड पे 4800 करने की मांग की।
अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिले का जिलाध्यक्ष इंजीनियर हंसराज सचिन इंजीनियर सत्यवान यादव, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार , वित्त सचिव सुरेश कुमार गौतम, प्रचार सचिव इंजीनियर विनय श्रीवास्तव को बनाया गया। कार्यकारी के पदाधिकारी को फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान इंजीनियर राम संभार, ब्रिजेश प्रताप सिंह, अजय वर्मा, अलीम अंसारी, राम मोहन, विषद सिंह, सनी कुमार भास्कर, रवि यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button