उत्तर प्रदेशलखनऊसत्ता-सियासत

454 करोड़ की सौगात देंगे केशव, पूर्वांचल डिग्री कॉलेज में जनसभा कर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दौरा कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यहां विकास का पिटारा खोल दिया है। 6 दिसम्बर को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने लगभग 200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी तोहफा देने आज आ रहे हैं। चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के साथ 242 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आजमगढ़ में लगातार विकास परियाेजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके।

पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की 454,88.54 लाख रुपये की 242 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विभाग की तरफ से परियोनाओं को शिलापट्ट तैयार कर लिया गया है।

यह है कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:25 पर रानी की सराय के हेलीपैड पर आएगा, जहां से डिग्री कॉलेज में जाकर जनसभा करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों से मिलने के बाद वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

इसलिए भाजपा का चल रहा दौरा

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस जिले में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। यही कारण है कि भाजपा लगातार इस जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। 10 विधानसभा सीटों में भाजपा को एक मात्र सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। यही कारण है कि भाजपा लगातार जिले में सक्रियता बढ़ा रही है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके।

Related Articles

Back to top button