उत्तर प्रदेशकानपुर

जंगल में मृत गोवंशों को फेंक रहा था नगर निगम का लोडर चालक, सस्पेंड

कानपुर। नगर निगम का एक लोडर चालक डीजल बचाने के चक्कर में निश्चित स्थान की जगह जंगल में मृत गोवंशों को फेक रहा था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। मामले का नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया और जांच कराई गई तो वीडियो सही पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने लोडर चालक को सस्पेंड कर दिया।

नगर निगम के रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में घायल और बीमार गोवंशों को इलाज के लिए भेजा जाता है। यहां पर महीने में औसतन 50 गोवंशों की मौत हो जाती है और नियमत: नगर निगम के लोडर के जरिये मृत गोवंशों को भौंती स्थित कूड़ा डंप में ले जाना होता है जहां पर शवों का निस्तारण किया जाता है। लेकिन नगर निगम के लोडर चालक कूड़ा डंप की जगह अरमापुर नहर के पास जंगल में शवों को फेक देते हैं।

जंगल में मृत गोवंशों को फेकने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और मामले का संज्ञान नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने लिया। शनिवार को नगर आयुक्त ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया।

वायरल वीडियो में टाटा एस वाहन संख्या 5907 देखी गई। इस गाड़ी को चालक सोनू चला रहा है। तत्काल प्रभाव से चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे कहा कि मृत जानवरों के शवों का निस्तारण भौंती स्थित कूड़ा डंप में किया जाता है। चालक तेल चोरी करने के लिए भौंती न जाकर अर्मापुर में ही नहर किनारे शव फेंक रहा था।

Related Articles

Back to top button