उत्तर प्रदेशचित्रकूट

चित्रकूट: धर्मनगरी पहुंचीं प्रियंका, महिलाओं से किया संवाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंचीं। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंची। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में उनके कामों की कोई वैल्यू नहीं हो रही है।

उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। बताया कि कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने उनसे हर दिन समाज के बीच में जाकर काम कराने को कहा गया। काम के दौरान जरूरी सामग्री खुद लेकर जानी पड़ी और कोई खर्च भी नहीं मिला। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button