उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान : आलोक आर्य

  • प्रतापपुर बाजार में निकली तिरंगा यात्रा

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत में उत्सव के रूप में हम इसे मना रहे हैं और लोगों को जागरूक करना हम सबका लक्ष्य है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतापपुर कमैचा मंडल के प्रभारी आलोक कुमार आर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पूरे बाजार में भारत माता की जय, वंदेमातरम जय घोष के साथ भ्रमण की। इस दौरान लोगों का जबरदस्त उत्साह देखा गया।

इस मौके पर सुषमा, अरुण जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रामअचल मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष संतोष पांडेय मंडल उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, मंडल महामंत्री प्रताप ओझा, मंडल महामंत्री अमरदेव सिंह, प्रधान कमलेश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button