अमेठीउत्तर प्रदेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विजय रथ पहुँचा अमेठी, लोगों ने किया स्वागत  

  • रात्रि व ठण्ड में मुखिया के दीदार के लिये डटे रहे हजारों कार्यकर्ता
  • भटमऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

गौरीगंज, अमेठी। समाजवादी विजय रथ यात्रा गाजीपुर से लखनऊ को लेकर निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जिले में आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर जोरदार भव्य स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाईयों द्वारा गर्मजोशी के साथ गगनभेदी नारा लगाकर पुष्प वर्षा कर स्मृति चिन्ह व बुके भेंट की गयी। विदित हो कि समाजवादी पार्टी के मुखिया ने गाजीपुर से लखनऊ के लिये विजय रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र के भटमऊ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीते बुधवार की देर रात्रि लगभग 1 बजकर 42 मिनट पर पहुंचे। रात्रि व ठण्ड होने के वाबजूद भी कार्यकर्ता मुखिया के दीदार के लिये डटे रहे।

जिनका भट्टमऊ में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर फूलमाला व बुकें भेंट करके गर्मजोशी के साथ भब्य स्वागत किया गया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर सपा जिला महासचिव डॉ अरशद, तुफैल खान, विमलेश सरोज, चंद्रशेखर यादव, राकेश कौहार, रामकेवल यादव, महेन्द्र शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, रामसुन्दर यादव, हितेश यादव, प्रदीप यादव, रमेश तिवारी, राम धीरज यादव आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button