अमेठीउत्तर प्रदेश

भाजपा नेत्री ने 1001 महिलाओं के लिए दुखदुरिया कार्यक्रम का किया आयोजन

  • अमेठी के विकास के लिए कर रही हूँ दुरदूरिया कार्यक्रम: रश्मि सिंह

संग्रामपुर, अमेठी। कालिकन धाम में भाजपा नेत्री रश्मि सिंह ने गुरुवार को 1001 महिलाओं के लिए दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमे उन्होने बताया कि अमेठी विधानसभा के सभी विकास खण्डो के धार्मिक स्थानो पर सुहागिन महिलाओं को दुरदुरिया कराने की मानता थी । जो माता अवसान देवी पूर्ण कर रही है। इसी कड़ी मे आज संग्रामपुर के अमृतकुंड वासिनी शक्ति स्वारूपा माता कालिकन के दरबार मे दुरदूरिया कार्यक्रम आयोजित कर 1001 महिलाओं से इस दुरदुरिया कार्यक्रम से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। और नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण जैसे योजनाओं को चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षा माहौल दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अमेठी के विकास समृद्धि और आगे बढ़ने के लिए अवसान माता की पूजा और दुरदूरिया कार्यक्रम का आयोजन कर रही हूँ। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा कंचन सिह ने बताया कि पिछली बार स्मृति दीदी का दुरदुरिया कार्यक्रम था। इस बार रश्मि दीदी का कार्यक्रम है जिसमे हमारी महिलाएं बहने आकर दीदी रश्मि को आशिर्वाद दी है और अवसान माता का आशिर्वाद लिया है। दुरदूरिया कार्यक्रम मे भौसिंहपर, संग्रामपुर, कसारा, सरैयाकनू, कनू, सोनारीकनू, नेवादकनू पतापुर,आदि ग्राम सभाओ की महिलाएं एकत्रित हुई। कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रुप में देबेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, रामसिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button