उत्तर प्रदेशप्रयागराज

नेहा यादव बनी समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नेहा यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके पूर्व नेहा को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के बतौर हाल ही में जोड़ा गया था। यह जानकारी सपा के मीडिया प्रभारी दान बहादुर ने देते हुए बताया कि नेहा यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद अर्पित किया और कहा हम जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना काबिल समझा, उनकी उम्मीदों पर खरी उतरने का प्रयास करूंगी। नेहा ने कहा कि सरकार की दमनकारी व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर अखिलेश यादव की समाजवादी नीतियों को समाज में स्थापित कर जीत हासिल करवाने का कार्य करेंगी।

नेहा यादव ने सभी कार्यकर्ता व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे छात्र संघ बहाली की लड़ाई को मजबूत कर छात्रसंघ बहाल कर छात्र-छात्राओं के लोकतांत्रिक अधिकारों व पठन-पाठन का माहौल स्थापित करूंगी। इस दौरान बधाई देने वालो में जिलाध्यक्ष योगेश यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, दान बहादुर मधुर, आर.एन.यादव, राहुल पटेल आदि सभी सपा नेताओं ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button