अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी सांसद की ओर से 20 हजार गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों लोगों तक कंबल पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी।

अमेठी : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रयास से लोकसभा क्षेत्र में उत्थान सेवा संस्थान की ओर से 20 हजार कंबल का वितरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष सौ सौ पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित करेंगे। इसी के साथ सभी 2013 बूथों पर बूथ अध्यक्ष को एक एक कंबल का वितरण करेंगे। मोर्चा अध्यक्षों को दो हजार कंबल अलग से जरुरत मंदो को वितरित करने के लिए दिये जायेंगे। उत्थान सेवा संस्थान के बीएलसीसी एक एक कंबल वितरित करेंगे। संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए तीन हजार कंबल दिये जायेंगे। उत्थान सेवा संस्थान द्वारा दस हजार कंबल अलग से संसदीय क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को वितरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button