अमेठीउत्तर प्रदेश

‘आत्मनिर्भर’ एवं ‘आधुनिक भारत’ के शिल्पकार थे नेहरू: कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह

अमेठी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। यह बातें कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने केन्द्रीय कांग्रेस गौरीगंज में नेहरू जयंती के अवसर पर बोलते हुए कही।

रविवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में नेहरू जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मिलकर जो लड़ाई लड़ी उसमें लगभग 9 वर्षो तक वह जेल में रहे।

उनके द्वारा संस्थापित संवैधानिक ,औद्योगिक व वैज्ञानिक संस्थाएं हमारी पूंजी है। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जयंती मनाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ स्लोगन के साथ मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का दस दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ किया।

जो केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से नगर के मुख्य मार्गों सब्जी मंडी, डाकखाना तिराहा, चौक बाजार होते हुए से कार्यालय वापस पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने डॉ. दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता में 1971 की लड़ाई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम, प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, विजय पासी, सुनील सिंह, राम केवल शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, राम बरन कश्यप, राहुल गुप्ता, अरुण मिश्रा, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, फिरोज आलम, पुष्पा दबे सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button