उत्तर प्रदेशलखनऊसत्ता-सियासत

मिशन 2022: प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए तय किये 100 प्रत्याशी, 60 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 100 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं, इनमें 60 महिलायें हैं। प्रियंका यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का पहला महिला घोषणापत्र जारी करते हुये यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की पार्टी की प्रभारी भी हैं।

प्रियंका ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप कांग्रेस में अभी तक टिकट की महिला दावेदारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि टिकट के दावेदारों के मिले आवेदनों में से अब तक 100 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिये हैं। इनमें 60 महिलायें और 40 पुरुष हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। आगे इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उनका इशारा 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर था।

प्रियंका ने कहा कि पार्टी की इस पहल से निश्चित रूप से दूसरे राजनीतिक दलों पर भी चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का दबाव पड़ेगा। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को व्यवहारिक जरूरत बताते हुये उन्होंने कहा दृढ़ निश्चय, करुणा, दया, साहस ये महिलाओं के गुण होते हैं, हम चाहते हैं ये गुण राजनीति में भी हों जिनका अभी नितांत अभाव हैं। ये बातें सिर्फ चुनाव के समय औपचारिकता न रहें। इसीलिए हमने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिये हैं।

महिलाओं के लिये अलग घोषणापत्र जारी कदने के बाद अन्य वर्गों के लिये भी कांग्रेस द्वारा अलग घोषणापत्र जारी करने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जल्द ही एक और घोषणापत्र जारी किया जायेगा। इसमें किसानों सहित अन्य सभी वर्गों के लिये भवष्यि की कार्ययोजना का खुलासा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा चुनाव आने के साथ ही मंदिरों के चक्कर लगाना शुरु करने के बयान पर प्रतक्रियिा व्यक्त करते हुये प्रियंका ने कहा कि मुझे अपनी धार्मिक आस्था के बारे में योगी जी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। क्या योगी जी जानते हैं कि मैं 14 साल की उम्र से व्रत भी कर रही हूं।

Related Articles

Back to top button